सिकंदरा: सूर्या ओवरब्रिज के नीचे ओवरलोडिंग और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई, 50 से अधिक वाहनों के कटे चालान
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में सिकंदरा थाना पुलिस ने शनिवार देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या ओवरब्रिज के नीचे थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ वाहनों की जांच की। चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की