बरेली: बरेली में बेडरूम में पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, फिर हुआ खौफनाक कांड, खौलते तेल से झुलसाने का आरोप
उत्तर प्रदेश के बरेली से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, जब वह घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने मिलकर पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर उस पर खौलता हुआ तेल डाल दिया,