रायबरेली: रायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्री और पान दुकानदार के बीच लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, दुकानदारों ने कोतवाली में की शिकायत
Raebareli, Raebareli | Jun 19, 2026
18 जून बृहस्पतिवार की रात्रि 9:30 बजे के आसपास दुकानदार और यात्री के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद में यात्री ने लूटपाट का दुकानदारों पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। जिसके बाद दुकानदार एकजुट होकर यात्री के खिलाफ शिकायत कर जांच करवाने की मांग की है। दुकानदारों का आरोप है, कि यात्री नशे की हालत में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद कर रहा था।