बयाना: गुर्जर आरक्षण आंदोलन की 18वीं बरसी पर पीलूपुरा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
गुर्जर आरक्षण आंदोलन की 18वीं बरसी पर शनिवार को बयाना के पीलूपुरा स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हंगामा हो गया। रीट भर्ती 2018 के शेष 372 पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय बैंसला से सवाल पूछे, लेकिन वे बिना जवाब दिए सभा स्थल से चले गए।