अम्बाला: पालिका विहार में नौकरानी ने घर वालों को नशीला दूध पिलाकर नकदी और डायमंड की अंगूठी पर किया हाथ साफ
Ambala, Ambala | Apr 25, 2024 अंबाला शहर के पालिका विहार में एक व्यक्ति ने 17 अप्रैल 2024 को एक नौकरानी को काम पर रखा। जिसने 20 अप्रैल की रात को घर वालों को नशीला दूध पिलाया। उसके बाद वह बेहोश हो गए और महिला घर से 200000 रुपए के नए नोट का बैग और मालिक के हाथ से डायमंड की अंगूठी निकालकर फरार हो गई। पुलिस ने आज इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।