अम्बाला: नसीरपुर में मकान मालिक के परिवार ने घर खाली करने को लेकर किया किराएदार पर हमला
Ambala, Ambala | Apr 25, 2024 थाना सेक्टर 9 क्षेत्र के नसीरपुर में किराएदार पर मकान खाली न करने को लेकर मकान मालिक के परिवार ने हमला कर घायल कर दिया। घायल के अनुसार उस पर चाकू से वार किया गया है। यही नहीं आरोपियों ने उसकी पत्नी और उसके डेढ़ साल के बच्चे के साथ भी निंदनीय व्यवहार किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दे दी गई है, पुलिस अब आगामी कार्रवाई में जुट गई है।