अम्बाला: अंबाला कैंट में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीचर को फौजी की गाड़ी ने मारी टक्कर, कैंट के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
Ambala, Ambala | Apr 25, 2024 आर्मी पब्लिक स्कूल की महिला टीचर को अंबाला कैंट में एक गाड़ी ने टक्कर दे मारी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी कोई फौजी चला रहा था। घायल महिला को उठाकर राहगीरों ने अंबाला कैंट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला आज छुट्टी पर थी और अपने बेटे की एडमिशन करवाने जा रही थी।