अम्बाला: किसान आंदोलन के चलते 1216 ट्रेनें प्रभावित
Ambala, Ambala | Apr 25, 2024 जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर आज किसानों को रेलवे ट्रैक पर बैठे 8वा दिन है जिसके कारण रेलवे को काफी नुकसान पहुंच रहा है, न सिर्फ रेलवे बल्कि रेल से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पढ़ रही है। आज अंबाला रेल मंडल से 1216 ट्रेन प्रभावित हुई है जिसमें से 552 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।