खिरकिया: खिड़कियां क्षेत्र में माहवारी स्वच्छता दिवस पर किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश दिया गया
Khirkiya, Harda | May 30, 2026 विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर तहसील खिड़कियां के ग्राम जिनवानिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना था।