गड़हनी: मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने गड़हनी बिजली ऑफिस का किया घेराव
मृतक के मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह मुआवजा की मांग को लेकर गड़हनी पावर सब स्टेशन का घेराव किया। बता दे कि शनिवार शाम गड़हनी सब्जी बाजार के पास लगे लोहे के पोल में चिपकने से मंदुरा गांव निवासी गुरुचरण चौधरी की मौत हो गई थीं। घेराव को देख गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत मौके पर पहुंचे और कनीय अभियंता के साथ समझा बुझा कर घेराव खत्म किया गया।