बांसवाड़ा: जिला परिषद सभागार में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, सशक्त पंचायत पर दिया गया जोर
बांसवाड़ा में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सीईओ गोपाल स्वर्णकार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम ‘मेरी पंचायत मेरी धरोहर’ थीम पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे आयोजित हुआ।