हज़ारीबाग: हजारीबाग में तिरंगे का सैलाब! कारगिल वीरों को नमन करने उमड़ा जनसमूह
हजारीबाग में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और कारगिल के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। विद्यार्थियों, युवाओं, पूर्व सैनिकों और शहरवासियों की सहभागिता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। देखिए देशभक्ति से सराबोर यह विशेष रिपोर्ट।