गोपालपुर: देसी कट्टे से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
इस्माइलपुर थाना क्षेत्र से एक युवक का देसी कट्टे के साथ फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक हथियार लोड कर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जीएस न्यूज नहीं करता है।