मुंगेर: सड़क हादसे में 75 वर्षीय लूखो सिंह की मौत, परिजनों में कोहराम, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Munger, Munger | May 31, 2026 हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड स्थित नेशनल हाईवे-80 पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में 75 वर्षीय लूखो सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लूखो सिंह रोज की तरह सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुं