मड़िहान: राजगढ़ क्षेत्र में बिना मानक के चल रहे मेडिकल स्टोर एवं हॉस्पिटलों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थमाया नोटिस
राजगढ़ क्षेत्र के नदीहार पटेल नगर बाजार राजगढ़ में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लिनिक मेडिकल स्टोर एवं हॉस्पिटलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर पवन कश्यप के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने नोटिस दिया तीन दिवस के अंदर पक्ष रखने का मौका भी दिया गया है जांच पड़ताल के दौरान भारी कमी पाई है विंध्यवासिनी मेडिकल स्टोर पर एक बच्चे का इलाज होते मिला।