मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव में रात को दिखा मगरमच्छ मचा हड़कंप वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर पकड़ा तो मिली राहत
बुधवार की रात 11:30 बजे कन्हईपुर गांव के शांते कोल के घर के पास बस्ती में मगरमच्छ आने पर कुत्ते भोकने लगे। बस्ती के लोग चोर समझ कर जब कुत्तों के पास गए तो देखा 7 फीट का मादा मगरमच्छ दिखाई दिया। प्रधान राधेश्याम मौर्य द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर। मगरमच्छ को पड़कर सिरसी जलाशय में छोड़ा गया। ।