औरैया: अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान, 5 वाहन किए गए सीज, 28 का हुआ चालान, 7 लाख 85 हजार का बसूला जुर्माना
जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर जनपद में खनन और अनियमित परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया। रविवार रात करीब 11 बजे देवकली चौकी से लेकर जालौन चौराहा, रिलायंस पेट्रोल पम्प तथा औरैया–इटावा मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी (सदर) अजय आनंद वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया। अभियान मे