जहानाबाद: शराब बेचने और पीने के मामले में उत्पाद विभाग की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया
जिले के एसपी अरविंद प्रताप सिंह के शराब के मामले में सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के दो अलग अलग जगहों से शराब बेचने और पीने के मामले में कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसके बाद मंगलवार दिन में करीब 2 बजे मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार लोगों में सुनील यादव एवं रामरती देवी शामिल है।