फिरोज़ाबाद: पांच अप्रैल को निषादराज जयंती पर फिरोजाबाद में भव्य शोभायात्रा गूंजेगी, 'राम-सखा' की पालकी बनेगी आकर्षण
आगामी 5 अप्रैल को महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत सुबह 8 बजे निषादराज पार्क में हवन-यज्ञ से होगी और गांधी पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 से 3 बजे तक निकलने वाली यात्रा में एक दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जबकि अंत में महाराजा निषादराज का भव्य डोला विशेष आकर्षण रहेगा।