बुधवार को विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता जिला पंचायत सीईओ ओमप्रकाश सनोडिया,सिरोंज के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मुगलसराय ग्राम पंचायत में निरीक्षण किया पंचायत भवन में जनसुनवाई का आयोजन भी किया गया। जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखी, कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।