ताखा: ऊसराहार थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल, ग्रामीण क्षेत्रों में आक्रोश बढ़ा
Takha, Etawah | May 18, 2026 भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा आक्रोश इटावा: जनपद के ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घंटों की अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।