बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद पर पांचवीं बार नियुक्त होने के उपरांत शनिवार की दोपहर एक बजे बाढ़ पहुंचने पर इरशाद उल्लाह का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता एवं समता पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रोफेसर शंकर सिंह ने उन्हें माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।