कैराना: कैराना में लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बिना अनुमति लग रहे मेले पर कार्रवाई करने पहुंची टीम, ठेकेदार को दी अंतिम चेतावनी
Kairana, Shamli | Jun 11, 2026 कैराना नगर के कांधला तिराहे पर लोक निर्माण विभाग की भूमि आसमानी झूले समेत मेले का अन्य सामान सजाया जा रहा था। तहसील प्रशासन ने ठेकेदार को बिना अनुमति मेला लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दो बार टीम भी वहां पहुंची थी। उस समय कर्मचारियों ने स्वयं सामान हटाना शुरू कर दिया था। लेकिन, इसके बाद भी सामान नहीं हटाया जा रहा था।