अजीतमल: अटसू में चोरों का आतंक: लस्सी की दुकान से नकदी व अंगूठी चोरी, दूसरी दुकान में चोरी का प्रयास नाकाम, पुलिस जांच में जुटी
अटसू कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अंबेडकर नगर निवासी आरिफ की नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित ठण्डा लस्सी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 25 हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी पार कर दी। पीड़ित आरिफ ने बताया कि उसने पूरे दिन की बिक्री और ठण्डा सप्लाई के भुगतान के लिए लगभग 25 हजार रुपये गोलक में रखे थे। साथ ही लस्सी बनाते समय अपनी