नौगढ़: नौगढ़ तहसील में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 80 लोगों को बांटे गए पौधे
वन महोत्सव के तहत शुक्रवार दोपहर 02 बजे को नौगढ़ तहसील परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और तहसीलदार राहुल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान 80 लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। एसडीएम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि रेंजर संजय श्रीवास्तव ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने कि बात कही।