घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में ब्रह्मकुमारी संस्था की आध्यात्मिक कथा में शामिल हुईं विधायक गंगा उइके, कार्यक्रम की प्रशंसा की
रविवार दोपहर 1 बजे घोड़ाडोंगरी में ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा आयोजित आध्यात्मिक कथा एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गंगा उइके मुख्य रूप से शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कथा स्थल पहुंचकर आयोजन की सराहना की तथा संस्था के सेवाकार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन समाज