आलमनगर के थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार की उपस्थिति में आलमनगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया, जिसमें अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने पूरे अंचल क्षेत्र के अलग-अलग जगह से आने वाले पांच जमीन संबंधित विवादों की सुनवाई की। इस दौरान मौके पर चार मामलों का निष्पादन कर दिया गया। शेष एक मामला लंबित रह गया जिसे अगले जनता दरबार की तारीख दी गई है।