कांके: झारखंड में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी
Kanke, Ranchi | May 24, 2026 झारखंड में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह करीब दस बजे इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 25 और 26 मई को इसके 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। तेज धूप और उमस के कारण हीटस्ट्रोक व डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है।