नवाबगंज: देवा, जैदपुर, मसौली सहित विभिन्न स्थानों पर मूसलाधार बारिश, दिन में छाया अंधेरा, तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित
बाराबंकी जनपद के देवा, जैदपुर, मसौली सहित विभिन्न क्षेत्र में सोमवार करीब 9:30 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। इस भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अचानक हुई तेज बारिश से लोग सुरक्षित स्थानों पर रुकने को मजबूर हुए।