परसिया: चांदामेटा में पेयजल संकट के बीच पार्षद की पहल
नागरिकों को निशुल्क दे रहे दो केन आरओ पेयजल
चांदामेटा में मोटर जलने से पेयजल वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई है। इस बिगडी व्यवस्था के बीच वार्ड क्रमांक तीन के पार्षद नागरिकों को रोजाना दो केन फिल्टर आरओ पानी की केन निशुल्क दे रहे है। बुधवार 10 बजे वार्ड 3 के पार्षद तौफीक खान ने बताया कि नगरवासियों की मदद के लिएवार्ड क्रमांक 12 स्थित आरओ प्लांट से प्रत्येक परिवार को निशुल्क दो केन पानी दिया जा रहा है।