इंदौर: विजय नगर क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस की शर्ट पहने 1 युवक को पकड़कर थाने के हवाले किया, की जा रही पूछताछ
Indore, Indore | Apr 7, 2024 ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिस की शर्ट पहने एक व्यक्ति को पकड़कर थाने के हवाले किया। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि विजयनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस की दिखने वाली शर्ट पहन रखी थी। उस पर कुछ लोगो और सितारे भी कंधे पर थे। व्यक्ति को पकड़कर विजयनगर पुलिस के हवाले किया गया है।