गभाना: गभाना पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक चोर को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त जीप व अन्य सामान किया बरामद
गभाना थाना पुलिस ने हाईवे किनारे ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार, फर्रुखाबाद निवासी ट्रक चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि कटरा स्थित एक ढाबे पर खड़े ट्रकों से रात के समय डीजल चोरी कर लिया गया था।