कैंपियरगंज: पति के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर पीपीगंज इलाके की 3 बच्चों की माँ को कोलकाता ले गया, दो हफ्ते तक किया दुष्कर्म
गोरखपुर के पीपीगंज इलाके की रहने वाली तीन बच्चों की मां को उसके पति के दोस्त ने बताया कि उसके पति का भीषण एक्सीडेंट हो गया है और हालत बेहद गंभीर है। यह सुनते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी ने कहा कि इलाज के लिए तुरंत चलना होगा और घर के गहने भी साथ ले लो। पति की जान बचाने की उम्मीद में महिला बिना किसी शक के उसके साथ निकल पड़ी।