बल्दीराय: चक्कारी भीत में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर टूटा; पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया
बल्दीराय थाना क्षेत्र के चक्कारी भीत में मंगलवार रात 11 बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन उसकी बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने सरकारी एम्बुलेंस से युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का एक पैर टूट गया है।