बैरसिया: अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रैवल्स एजेंसियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार
Berasia, Bhopal | Jun 17, 2026 भोपाल के अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रैवल्स एजेंसियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की गाड़ियों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 कारें बरामद की हैं। जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपियों ने किराये पर ली गई गाड़ियों को अपना बताकर फर्जी तरीके से बेच दिया था।