जगदीशपुर: सुलतानगंज हत्याकांड का खुलासा: तीन मुख्य आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने बताया जल्द सुलझी गुत्थी
सुलतानगंज थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) ने बताया कि घटना के बाद गठित विशेष टीम ने लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के आधार पर तीनों मुख्य अपराधियों को दबोच लिया।