स्याना: व्यापारी सुरक्षा फोरम के बैनर तले व्यापारियों ने गंगा एक्सप्रेसवे पर पास व विशेष छूट की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Siyana, Bulandshahr | Jun 16, 2026
व्यापारी सुरक्षा फोरम के बैनर तले व्यापारियों ने गंगा एक्सप्रेसवे पर नगर-क्षेत्र के लोगों को पास व विशेष छूट दिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मंगलवार को दर्जनों व्यापारी तहसील कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे नगर के अत्यंत निकट है। लेकिन लोगों को भारी भरकम शुल्क अदा करनी पड़ रही है।