राजगढ़: हमीरवास बड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर में विशेष योग्यजन दीपिका सोनी को मौके पर जारी किया गया रोडवेज यात्रा स्मार्ट कार्ड
Rajgarh, Churu | Jul 10, 2026 ग्रामीण सेवा शिविर में विशेष योग्यजन दीपिका सोनी को रोडवेज यात्रा स्मार्ट कार्ड प्रदान किया तो उन्होंने सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। दीपिका सोनी बताती हैं कि निगम प्रतिनिधि द्वारा शिविर में आए ग्रामीणों को राज. राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, विशेष योग्यजनों एवं अन्य पात्र वर्गों के लिए संचालित रियायती यात्रा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।