सांगानेर: राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर गरमाया माहौल, छात्रों ने प्रशासन को दी आर-पार की लड़ाई की चेतावनी
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मुद्दे को लेकर छात्र संगठनों व विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में रोष बढ़ता जा रहा है। छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने आर पार की लड़ाई की चेतावनी दी है