गुमला: सदर अस्पताल में मरीजों की बढ़ी भीड़, अधीक्षक व उपाधीक्षक ने संभाली ओपीडी की कमान,एक घंटे में लंबी कतार हुई खत्म
Gumla, Gumla | Jul 4, 2026 बरसात का मौसम शुरू होते ही सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने लगी है। मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी। डॉ. रंजीत कुमार मरीजों का उपचार कर रहे थे। इसी दौरान सदर अस्पताल के अधीक्षक और उपाधीक्षक ओपीडी पहुंचे।