राघोगढ़: ग्राम दुहावद और पुरैना के बीच हनुमान मंदिर के पास खेतों में चल रहा था जुआ, 7 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने ₹4750 जप्त
राघोगढ़ के धरनावदा थाना के दुहावद और पुरैना गांव के बीच हनुमान मंदिर के पास खेतों में बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा था। 4 जून को थाना प्रभारी ने बताया, दोपहर में सूचना पर घेराबंदी कर 7 लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। मौके से ताश की गड्डी और 4750 रुपए नगदी जप्त किए है। जुआ खेलते पकड़े गए। 7 लोगों पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।