कतरीसराय: सैदी गांव के पास सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से टोटो चालक की मौत
कतरीसराय थाना क्षेत्र के सैदी गांव के समीप गिरियक–पार्वती राज्य हाईवे 71 पर सोमवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सैदी गांव के समीप करीब सुबह चार बजे घटी, जब एक अज्ञात वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी।