अनूपपुर: गर्मी-उमस का बढ़ा असर
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, पर्ची काउंटर पर लगी लंबी कतार
अनूपपुर। जिले में बढ़ती गर्मी और उमस का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल के पंजीयन (पर्ची) काउंटर के बाहर मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मौसम में बढ़ी तपिश के बीच वायरल बुखार, डिहाइड्रेशन और अन्य मौसमी बीमारियों से प्रभावित मरीज इलाज के लिए अस्