माडा: ग्राम ढेका में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, सहायक सचिव दिलीप साकेत घायल
जिले में आए दिन हादसा का सिलसिला जारी है रोज कहीं ना कहीं सड़क हादसे होते देखे जा रहे हैं जिसमें कई लोगों ने अब तक अपनी जान तक गवा दी है ऐसा ही मामला आज माडाथाना क्षेत्र के ग्राम ढेका में देखने को मिला जहां जिला मुख्यालय से माडा तरफ आ रही ऑटो अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें सहायक सचिव दिलीप साकेत गंभीर रूप से घायल हैं।