मिर्ज़ापुर: 76वें गणतंत्र दिवस पर आयुक्त ने टोपी और डीएम ने साफा बांधकर दी बधाई, डीएम ने कहा- एक पेड़ मां के नाम का लें संकल्प
76वें गणतंत्र दिवस पर आयुक्त ने टोपी और डीएम ने सिर पर साफा बांधकर जनपद वासियों को बधाई दी। आयुक्त ने कहा कि बड़ी त्याग से हमें आजादी मिली है। वहीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लोगों से अपील किया है कि वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वच्छता और पर्यावरण का संकल्प लें। पीएम नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम के अभियान का संकल्प लें।