डुमरी: दो दिनों की झमाझम बारिश से डुमरी में लौटी रौनक, हल लेकर खेतों में उतरे किसान, खरीफ खेती की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
Dumri, Gumla | Jul 1, 2026 डुमरी प्रखंड में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है। पर्याप्त वर्षा होने के बाद खेतों में नमी आने से खरीफ फसलों की खेती के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। जानकारी देते हुए बुधवार दोपहर 2 बजे बताया गया कि बारिश के बाद बड़ी संख्या में किसान हल, बैल और कृषि यंत्रों के साथ खेतों में उतरकर जुताई कार्य में जुट गए हैं।