मथुरा: जिमवाली युवती के चक्कर में पहलवान पर गोलियां चलाने वाले को कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज ने जान पर खेलकर किया गिरफ्तार
मथुरा की पावन धरा पर अखाड़ों में पहलवान दांव-पेंच लड़ाते हैं, लेकिन शुक्रवार की रात भूतेश्वर अखाड़े में दांव पहलवानों के नहीं बल्कि एक सनकी आशिक ने अंधाधुंध फायरिंग कर पहलवानों में दहशत फैला डाली और जब हमलावर लोडेड रिवाल्वर लहराते हुए भाग रहा था, तब दरोगा संजीव कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बीच सड़क पर दबोच लिया.