चंदौसी: अकरौली में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होगा विशाल फूलडोल मेले का आयोजन, संबंधित की गई बैठक
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली में विगत वर्षों से चले आ रहे मेले के आयोजन को लेकर के आज मेला कमेटी की ओर से बैठक का आयोजन मंगल दोपहर 1बजे के करीब किया गया बैठक में मेले की व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा मेला संचालक को लेकर के रणनीति तैयार की गई मेले के दौरान निकलने वाली विशाल झांकी शोभायात्रा पर भी चर्चा हुई