जमुई: विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर, चारों ओर मचा हाहाकार, देखने के लिए लगी रही भीड़
सम्राट चौधरी को गृह मंत्री की कमान मिलने के बाद से पूरे बिहार में शुरू हुई अतिक्रमण की कार्रवाई अब बुधवार से जमुई में भी शुरू हो गई है। शाम 4:00 बजे तक SDO सौरव कुमार के नेतृत्व में CO ललिता कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान पूरे शहर में अफरा- तफरी का माहौल बना रहा।