मेरठ: कंकरखेड़ा में शीला अस्पताल में बुजुर्ग को HIV पॉजिटिव बताकर लाखों की ठगी, पीड़ित ने एसएसपी और सीएमओ से की शिकायत
Meerut, Meerut | May 27, 2026 मेरठ के कंकरखेड़ा में स्थित शीला हॉस्पिटल में बुजुर्ग को HIV पॉजिटिव बताकर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि फर्जी रिपोर्ट के जरिए उन्हें डराकर कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखा गया और इलाज के नाम पर करीब एक लाख रुपये वसूल लिए गए। बाद में दूसरी लैब और सरकारी अस्पताल में जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आने से पूरे मामले का खुलासा हुआ।